मुख्य खबर पर जाएँ
भिलाई 24°
साइन इनसब्सक्राइब|हिंENभाषा बदलें

भिलाई-दुर्ग· लाइव

IISCO-SAIL बर्नपुर यूनियन चुनाव में BMS की शानदार जीत

लेखक SAT PATH · 25 सितंबर 2026 को 10:21 pm बजे
IISCO-SAIL बर्नपुर यूनियन चुनाव में BMS की शानदार जीत

बर्नपुर, 26 सितंबर।(सत् पथ) IISCO-SAIL बर्नपुर में 24 सितंबर 2026 को आयोजित ट्रेड यूनियन वेरिफिकेशन चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2,189 मत प्राप्त किए। कुल 3,291 मतों में BMS को 66.51 प्रतिशत वोट मिले। BMS के बाद INTUC को 781 और CITU को 215 मत प्राप्त हुए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे ने बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन ने इस जीत को श्रमिकों के विश्वास और एकजुटता का प्रतीक बताया।

संबंधित