मुख्य खबर पर जाएँ
भिलाई 24°
साइन इनसब्सक्राइब|

दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च ‘मित्रता सम्मान’

लेखक Vibha Singh · 30 अगस्त 2026 को 11:17 pm बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च ‘मित्रता सम्मान’

नई दिल्ली(सत् पथ) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव ने दोनों देशों के बीच मित्रता और संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च विदेशी सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया। यह सम्मान उज़्बेकिस्तान द्वारा विदेशी नेताओं को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान स्वीकार करते हुए इसे भारत की 1.4 अरब जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच सदियों से चली आ रही अटूट मित्रता तथा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा उनके लिए व्यक्त किए गए प्रशंसा के शब्दों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये शब्द भारत और उज़्बेकिस्तान की सदियों पुरानी मित्रता और साझा विरासत को श्रद्धांजलि हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक दक्षिण के साझेदारों के रूप में मानवता की भलाई के लिए मिलकर काम करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी देता है। गहरे होते भारत-उज़्बेकिस्तान संबंध ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया जाना भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच गहरे सभ्यतागत, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों तथा लगातार मजबूत होती व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच व्यापार, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और क्षेत्रीय सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार विस्तार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संपर्क आज आधुनिक रणनीतिक साझेदारी के रूप में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं।

संबंधित