Bhilai-Durg
7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दी बधाई

नई दिल्ली, (सत् पथ)1 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज होने पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत आर्थिक आंकड़े भारत के बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास को प्रदर्शित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर देश की मजबूत आर्थिक स्थिति और विकास की दिशा में बढ़ते विश्वास का संकेत है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा— “7.8% की वृद्धि। मजबूत आंकड़े। और भी अधिक आत्मविश्वास।” प्रधानमंत्री की इस प्रतिक्रिया को देश की अर्थव्यवस्था के प्रति सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। पहली तिमाही में दर्ज 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर भारत की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती का संकेत देती है।