Skip to content
Bhilai 24°
Sign inSubscribe|

Bhilai-Durg

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा को दी श्रद्धांजलि

By Vibha Singh · September 1, 2026 at 09:30 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली( सत् पथ )कसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री पी.ए. संगमा की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, सांसदों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य। व्यक्तियों ने भी श्री संगमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोकसभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, राज्यसभा महासचिव श्री पी.सी. मोदी तथा लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी। श्री पी.ए. संगमा मेघालय के प्रतिष्ठित सांसद, प्रशासक और वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1977 में संसदीय जीवन की शुरुआत करने वाले श्री संगमा ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दीं तथा मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे। वर्ष 1996 में उन्हें सर्वसम्मति से 11वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया। वह विपक्ष के पहले ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व संभाला। अध्यक्ष के रूप में संसदीय नियमों के गहन ज्ञान, सदन की गरिमा बनाए रखने और उसके सुचारू संचालन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ। श्री संगमा ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने, विधानमंडलों में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को प्रोत्साहित करने तथा अंतर-संसदीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह नौ बार लोकसभा के सदस्य रहे और पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेषकर जनजातीय एवं वंचित समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे। श्रमिक वर्ग और उपेक्षित समाज के कल्याण में उनके योगदान को भी व्यापक रूप से सराहा गया। श्री पी.ए. संगमा का निधन 4 मार्च 2016 को नई दिल्ली में हुआ था। उल्लेखनीय है कि श्री संगमा का चित्र कलाकार श्री विजेंद्र शर्मा द्वारा तैयार किया गया है। इसे संविधान सदन की बाहरी लॉबी में स्थापित किया गया है। तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी 2014 को इस चित्र का अनावरण किया था।

Related