Bhilai-Durg
छत्तीसगढ़ी समाज से जुड़ने के लिए प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान आरंभ

भिलाई(सत् पथ) छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति, भाषा, परंपराओं एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापक सदस्यता अभियान आरंभ किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर जोड़ना, छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए संगठित प्रयास करना है। छत्तीसगढ़ी समाज से प्रदेश के सभी वर्गों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वे इस सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज की मजबूती के लिए अपना योगदान दें। समाज का मानना है कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों, संस्कृति और सामाजिक हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। इसलिए प्रत्येक जिले में सक्रिय सदस्यों को जोड़कर मजबूत जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी समाज से जुड़ें, अपनी संस्कृति और पहचान को मजबूत बनाएं तथा एक सशक्त और संगठित समाज के निर्माण में सहभागी बनें। अपील प्रदेश के प्रत्येक जिले के इच्छुक नागरिकों से अनुरोध है कि वे छत्तीसगढ़ी समाज की सदस्यता ग्रहण करें और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। “हमर संस्कृति – हमर पहचान, संगठित समाज – छत्तीसगढ़ के सम्मान”