भिलाई-दुर्ग
भिलाई के श्रमिक मुद्दों पर महासंघ की बड़ी पहल

दुर्ग स्टेशन पर महासचिव रंजय कुमार का स्वागत, समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा
भिलाई। (सत् पथ) भारत्तीय इस्पात मजदूर महासंघ के महासचिव रंजय कुमार के हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सार्वजनिक उपक्रम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान के दौरान दुर्ग रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मुद्दों को महासचिव के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
महासंघ के सचिव अमित कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुदीप सेनगुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार सिंह ने दुर्ग स्टेशन पर महासचिव रंजय कुमार सिंह से मुलाकात कर भिलाई की श्रमिक समस्याओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी पहल की आवश्यकता बताई।
समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन
महासचिव रंजय कुमार ने भिलाई के पदाधिकारियों द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भिलाई के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द उचित पहल की जाएगी।
भिलाई की गतिविधियों की भी ली जानकारी
मुलाकात के दौरान महासचिव ने भिलाई में संगठन की गतिविधियों, श्रमिकों के बीच संगठन की भूमिका तथा स्थानीय स्तर पर उठाए जा रहे मुद्दों की जानकारी भी ली। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बधाई दी तथा श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
दुर्ग स्टेशन पर हुई इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण मुलाकात को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि महासचिव के समक्ष भिलाई की समस्याओं को सीधे रखने से उनके समाधान की दिशा में आगे की कार्रवाई को गति मिलने की उम्मीद है।
श्रमिक हित, संगठन की एकजुटता और समस्याओं के समाधान के संकल्प के साथ हुई इस मुलाकात ने भिलाई के श्रमिकों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की उम्मीद बढ़ाई है।
संबंधित
- सेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 32 हजार रुपये बोनस तय, ट्रेनी को 25,600 रुपये
- भिलाई के इस्पात से समुद्र की सुरक्षा में उतरा INS Anjadip, SAIL की रक्षा क्षेत्र में बढ़ी भूमिका
- IISCO-SAIL बर्नपुर यूनियन चुनाव में BMS की शानदार जीत
- EPFO की नई वेतन सीमा ₹25,000 लागू, कर्मचारियों को EPS पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद